अमर उजाला ब्यूरो
औरैया। जनपद में तीन तहसील क्षेत्रों में सुबह 11 बजे से एक हजार किसानों को कर्ज माफी प्रमाण पत्र बांटे जाएंगे। शासन स्तर से 60 करोड़ रुपये बैंकाें आवंटित किए जा चुके हैं।
उप कृषि निदेशक विजय कुमार ने बताया कि द्वितीय चरण का सत्यापन 17 सितंबर के आसपास पूरा हो चुका था। शुक्रवार को औरैया में तिलक डिग्री कालेज, अजीतमल मेें जनता महाविद्यालय और बिधूना में खुशी गेस्ट हाउस पर कर्ज माफी प्रमाणपत्र वितरित किए जाएंगे। द्वितीय चरण में 9 हजार 784 लोग शामिल हैं। लेकिन सिर्फ एक हजार लोगों ही प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। शेष किसानों को संबंधित बैंकों के शाखा प्रबंधक प्रमाण पत्र देंगे। वहीं, एक सप्ताह बाद तीसरे चरण के लिए सत्यापन कर वितरण की तिथि निर्धारित की जाएगी। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष दीपू सिंह, विधायक, डीएम, एडीएम एसडीएम, मौजूद रहेंगे।
कोट............
आज तहसील स्तर पर तीन स्थानों पर किसानों को फसली ऋण मोचन प्रमाण पत्र का वितरण किया जाएगा। जिसकी तैयारी पूरी कर ली गई है।
जयप्रकाश सगर, जिलाधिकारी