फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: 100 परिवार तीस घंटे से अंधेरे में, नहीं बदला गया ट्रांसफार्मर

Mon, 16 Mar 2026 11:39 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
कंचौसी। असेनी पावर हाउस से जुड़े नौगवा फीडर के गांव पुरवा महिपाल में फुंका ट्रांसफार्मर न बदले जाने से गांव के करीब सौ परिवार पिछले 30 घंटे से अंधेरे में हैं। ग्रामीणों की शिकायत के बाद भी ट्रांसफार्मर न बदले जाने से लोगों को कई समस्याओं से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार रात गांव में लगा 25 केवीए का ट्रांसफार्मर फुंकने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार 30 घंटे से बिजली न आने से घरों में रखे इन्वर्टर भी बंद पड़ गए हैं। इससे लोगों को मोबाइल तक चार्ज करने को पड़ोसी गांव की ओर दौड़ लगानी पड़ रही है।
ग्रामीण छोटे शुक्ला का कहना है कि बिजली न आने से लोगों को खासी परेशानी का सामना उठाना पड़ रहा है। गर्मी में लोग पंखा तक चलाने को तरस रहे हैं। दो दिन से विभाग के कर्मचारी ट्रांसफार्मर ठीक करने में लगे थे, लेकिन ठीक नहीं कर पाए।
विज्ञापन

सोमवार को मौके पर पहुंचे बिजली कर्मचारियों ने ट्रांसफार्मर को फिर से ठीक करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। ग्रामीण श्यामू राठौर, दीपू कुमार, रिंकू राठौर, अरविंद कुशवाहा व कमलेश कुमार आदि लोगों ने विभाग के अधिकारियों से फुंके ट्रांसफार्मर को बदलवाने की मांग की है। इस संबंध में जेई बीरेंद्र कुमार ने बताया कि प्रयास जारी हैं और जल्द फुंके ट्रांसफार्मर को बदलकर नया ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें