फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: हवा की रफ्तार 20 किमी प्रति घंटे, गेहूं की फसल गिरने की आशंका

Mon, 16 Mar 2026 11:37 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-16- खेत में खड़ी गेहूं की फसल।संवाद
विज्ञापन
बिधूना। क्षेत्र में इन दिनों मौसम लगातार बदल रहा है। रविवार शाम तापमान में गिरावट से लोगों को सर्दी का अहसास हुआ तो सोमवार को तेज धूप से लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा। वहीं, 20 किलोमीटर (किमी) रफ्तार में हवा चलने से किसानों को गेहूं की फसल गिरने की चिंता सता रही है।
विज्ञापन

कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉ. रामपलट सिंह ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह रविवार की अपेक्षा करीब एक-एक डिग्री कम रहा। वहीं, हवा की रफ्तार 20 किलोमीटर प्रति घंटे दर्ज की गई, जो रविवार की तुलना में लगभग 12 किलोमीटर प्रति घंटे अधिक रही।

तेज हवा चलने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। इस समय क्षेत्र में गेहूं की फसल पकने की अवस्था में है और कई किसान फसल में पानी भी लगा रहे हैं। ऐसे में तेज हवा के कारण गेहूं की फसल गिरने की संभावना बढ़ जाती है। इससे उत्पादन पर भी असर पड़ सकता है।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें