फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से बालिका की मौत

Sun, 30 Sep 2018 11:02 PM IST
बुखार से बालिका की मौत
विज्ञापन
कस्बा बेला में शव आने पर विलाप करते परिजन। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
बेला (औरैया)। कस्बा बेला थाने के समीप रह रहे एक सराफा व्यापारी की पुत्री ने तेज बुखार के चलते दम तोड़ दिया। बालिका अपने परिवारीजनों के साथ माता वैष्णो के दर्शन करने के लिए जम्मू गई थी। वहां बुखार के आने के चलते उसे जम्मू के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। रविवार को शव पहुंचते ही घरवालों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

 कस्बा निवासी सराफा व्यापारी अनुराग त्रिपाठी की 10 वर्षीय पुत्री काव्या कस्बे के निजी स्कूल में कक्षा 4 में पढ़ती थी। विगत सप्ताह से उसको तेज बुखार आ रहा था। परिवारीजनों को 24 सितंबर को माता वैष्णो के दर्शन के लिए जम्मू जाना था। परिजन बच्ची की कुछ हालत सामान्य होने पर दवा लेकर उसको साथ ले गए थे। परिजन हरिद्वार ऋषिकेश घूमने के बाद माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए कटरा पहुंचे। कटरा पहुंचते ही बच्ची को तेज बुखार आने से हालत बिगड़ गई। परिजनों ने कटरा अस्पताल में दिखाया। जहां से चिकित्सकों ने उसे जम्मू अस्पताल रेफर कर दिया। जम्मू में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। परिजन निजी वाहन से उसे बेला लेकर आए। शव पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया। मृतका का एक भाई मानस (8) है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें