फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड बैठक का दो तिहाई सभासदों ने किया बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। नगर पालिका में शनिवार को सभासदों का विरोध मुखर होकर उस वक्त सामने आ गया जब उन्होंने बोर्ड बैठक का बहिष्कार कर पालिका प्रशासन की मुश्किलें बढ़ा दीं। दो तिहाई पालिका सभासद बोर्ड बैठक के निर्धारित समय 12 बजे के दो घंटे बाद भी जब नहीं पहुंचे तो ईओ बुद्घिप्रकाश ने बैठक स्थगित कर दी। ईओ बोले कि कोरम पूरा नहीं होने के कारण बैठक स्थगित की गई है।
विज्ञापन


शनिवार को 12 बजे से बोर्ड बैठक प्रस्तावित थी और पालिकाध्यक्ष डॉ. सरिता वर्मा अपने कुछ समर्थक सभासदों के साथ पालिका सभाकक्ष में पहुंच गईं थीं लेकिन जब दो बजे तक भी लगभग दो तिहाई सभासद पालिका नहीं पहुंचे तो ईओ बुद्घिप्रकाश ने कोरम का अभाव बताकर बैठक स्थगित कर दी।

इधर, सभासद अनिल पटैरया, नंदिनी कुशवाहा, रविकांत कुशवाहा, महावीर यादव, धर्मेंद्र यादव, वंदना यादव, मुबारक कुरैशी, विजय बाबा, अरविंद खटिक, सितारा बेगम, रुबीना राईन, पुष्पेंद्र सरौनिया, विमला यादव, नसीम निहारिया, अर्चना रजक आदि सभासद दंगल सिंह यादव के आवास पर इकट्ठा हुए और वहीं उन्होंने बोर्ड बैठक के बहिष्कार की घोषणा की। बाद में उन्होंने एक पत्र ईओ बुद्घिप्रकाश को दिया।
विज्ञापन


जिसमें कहा गया था कि पिछली बोर्ड बैठकों में तमाम विकास कार्यों, जरूरी उपकरणों एवं अन्य सामग्री इत्यादि मंगाने संबंधी प्रस्ताव पारित हुए थे लेकिन उन प्रस्तावों पर पालिकाध्यक्ष ने कोई संज्ञान नहीं लिया। जिससे उन्हें अपने अपने वार्डों के नागरिकों का कोप भाजक बनना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इसी तरह की कार्यशैली अपनाई गई तो आगे भी बोर्ड बैठकों का बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन


पालिकाध्यक्ष पर लगाया विकास कार्यों में अनदेखी किए जाने का आरोप
-बोले ईओ, कोरम पूरा नहीं होने के कारण स्थगित हुई बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें