फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक महीने तक बहनों का हुआ बलात्कार, चाची शामिल

Thu, 13 Mar 2014 05:50 PM IST
डिजिटल अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
रिश्ते की चाची ने दो नाबालिग बहनों को देह व्यापार के दलदल में धकेल दिया। जहां दोनों बहनों के साथ बलात्कार होता रहा। वह एक माह से दोनों बहनों का यौन शोषण करा रही थी। विरोध करने पर छोटे भाई को जान से मारने की धमकी देती थी।
विज्ञापन


मंगलवार को दोनों बहनों ने घरवालों को इसकी जानकारी दे दी। एत्माद्दौला पुलिस ने मामला सदर का बताकर टहला दिया। इसके बाद देर रात परिवारीजन थाना सदर पहुंचे और तहरीर दी।

एत्माद्दौला क्षेत्र की रहने वाली महिला एक मसाला फर्म में काम करती है, जबकि पति और बेटा ड्राइविंग करते हैं।

दोनों बेटियां हैं नाबालिग

महिला की दो बेटियां 14 और 15 साल की हैं। महिला ने बताया कि उसकी देवरानी सुषमा (बदला नाम) सदर क्षेत्र में रहती है। एक माह पहले सुषमा घर आई।

उसने कहा कि दोनों जवान बेटियां घर में अकेले रहती हैं। वह अपने पास रखेगी। इसके बाद उन्हें अपने साथ ले गई। एक माह से दोनों उसके यहां रह रही थीं।

पीड़ित बहनों ने बताया कि चाची यहां कुछ युवकों को घर बुलाकर उनका यौन शोषण करवा रही थी। वह युवकों से पैसे भी वसूलती थी।

विज्ञापन

भाई को मारने की धमकी दी

जब बहनों ने इसका विरोध किया तो चाची ने उनके छोटे भाई की हत्या कराने की धमकी दे डाली। मंगलवार को किशोरियों का भाई चाची के घर पहुंचा तो उन्होंने भाई को घटना की जानकारी दे दी।

इस पर भाई दोनों बहनों को घर लेकर आया। पीड़ितों की मां का कहना था कि उन्हें न्याय चाहिए।

चाची को सलाखों के पीछे पहुंचाना चाहते थे। उसकी बेटियों के साथ दुष्कर्म करने वालों को भी सजा मिलनी चाहिए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें