फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Atiq Ashraf Murder: गोली लगने के बाद कई मिनट तक तड़पता रहा अतीक अहमद, अशरफ ने तुरंत तोड़ दिया दम

Mon, 17 Apr 2023 12:38 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

माफिया अतीक अहमद के सिर में पहली गोली लगी तो वह वहीं गिर गया। इसके बाद भी हमलावरों ने उसे ताबड़तोड़ आठ गोलियां मारी गईं। हालांकि गोलियां लगने के कुछ मिनट बाद तक वह तड़पता रहा। उसकी सांसें चल रहीं थीं लेकिन जब तब डॉक्टर आकर चेकअप करते तब तक अतीक की मौत हो गई थी। 
विज्ञापन
अतीक और अशरफ की हत्या। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में शनिवार की देर रात माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या कर दी गई। कॉल्विन अस्पताल के पास अतीक अहमद और अशरफ पर जिस वक्त गोलियों से हमला किया गया, उन्हें पुलिस वाले और मीडियाकर्मी घेरे हुए थे। जैसे ही गोलियां चलने लगीं, वहां मौजूद पुलिस और अन्य लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। 
विज्ञापन


जैसे ही अतीक के सिर में पहली गोली लगी तो वह वहीं गिर गया। इसके बाद भी हमलावरों ने उसे ताबड़तोड़ आठ गोलियां मारी गईं। हालांकि गोलियां लगने के कुछ मिनट बाद तक वह तड़पता रहा। उसकी सांसें चल रहीं थीं लेकिन जब तब डॉक्टर आकर चेकअप करते तब तक अतीक की मौत हो गई थी। अशरफ को भी पहली गोली सिर में लगी थी। उसे कुल छह गोलियां मारी गईं। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अशरफ की तुरंत ही मौत हो गई थी।

आपको बता दें कि कॉल्विन अस्पताल परिसर में शनिवार की रात अतीक को आठ गोलियां और अशरफ को छह गोलियां मारी गई थीं। तीन गोलियां अशरफ के शरीर में फंसी रह गईं। पोस्टमार्टम में इस बात का भी खुलासा हुआ है कि दोनों के शरीर पर गिरने के कारण भी चोट लगी थी। 
विज्ञापन


पांच डॉक्टरों के पैनल ने देर शाम दोनों के शवों का पोस्टमार्टम किया गया। ससुर और बहनोई को अतीक का शव और भांजे को अशरफ का शव सौंपा गया। पोस्टमार्टम के बाद अतीक के दो नाबालिग बेटे एंबुलेंस में शव के साथ रहे। 
Trending Videos

रविवार शाम को पोस्टमार्टम से पहले अतीक और अशरफ के नजदीकी रिश्तेदारों को बुलवा लिया गया था। अतीक के दोनों बेटे भी बाल गृह से लाए गए। पुलिस ने कागजी कार्रवाई में दिन भर लगा दिया था। उसका प्रयास था कि पोस्टमार्टम होते-होते शाम हो जाए, ताकि रात में अंत्येष्टि के दौरान कब्रिस्तान में ज्यादा लोग न जुटें। 

 

दोपहर बाद दोनों के शवों को एक्सरे के लिए कॉल्विन अस्पताल भेजा गया। एक्सरे के बाद उनके शवों को दोबारा पोस्टमार्टम हाउस लाया गया। यहां पांच डॉक्टरों के पैनल ने दोनों के शवों का पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी की गई।

 

पांच डॉक्टरों के पैनल ने किया पोस्टमार्टम
डॉ. दीपक तिवारी की अगुवाई में डॉ. बद्री विशाल, डॉ. सोनू समेत पांच डाक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। अतीक को आठ गोलियां मारी गईं थीं। अशरफ को छह गोलियां लगीं थीं। तीन गोलियां शरीर में ही दो टुकड़ों में मिली थीं। पोस्टमार्टम के बाद अतीक के शव को उसके ससुर और बहनोई को सौंप दिया गया था। अशरफ का शव करीब आधा घंटे बाद भेजा गया। उसका शव भांजे को सौंपा गया था।

यह भी पढ़ें: Atiq Ashraf: अतीक का ISI से कनेक्शन! माफिया ने बार-बार लिया गुड्डू मु्स्लिम का नाम, अशरफ भी कहना चाहता था कुछ
विज्ञापन

अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या
आपको बता दें कि प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद और अशरफ की शनिवार की रात में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। रात साढ़े 10 बजे के बाद अतीक और अशरफ को उस वक्त गोली मारी गई जब वो दोनों मेडिकल जांच के लिए अस्पताल लाया गए थे। मीडियाकर्मी बनकर आए तीन हमलावरों ने दनादन गोलियां बरसाईं। एक पुलिसकर्मी और एक पत्रकार भी इस घटना में घायल हुआ था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें