फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में बनिए प्रोफेसर, सीसीएसयू में भर्ती

Wed, 05 Mar 2014 02:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ में सीसीएसयू ने कैंपस में शिक्षकों के खाली पद भरने के लिए नियुक्ति निकाल दी है। 18 एसोसिएट प्रोफेसर और 13 असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर नियुक्ति के लिए वेबसाइट पर सर्कुलर जारी कर दिया है।
विज्ञापन


इससे पहले नौ प्रोफेसर पद का विज्ञापन विवि निकाल चुका है। आचार संहिता से पहले नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

करीब 10 साल बाद विवि में शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हुई है। हाल में विभिन्न विभागों में नौ प्रोफेसर पद पर नियुक्ति का विज्ञापन निकाला था।

31 पदों पर नियुक्ति

मंगलवार को विवि ने अपनी वेबसाइट पर 31 पदों की नियुक्ति का विज्ञापन जारी कर दिया।

18 एसोसिएट प्रोफेसर पद में मनोविज्ञान, गणित, जीव विज्ञान, अंगेजी, एजूकेशन, भौतिक विज्ञान विभाग में दो-दो पद पर नियुक्ति होनी है।

एग्रीकल्चर बॉटनी जेनेटिक्स एंड प्लांट ब्रीडिंग, हिंदी और राजनीति विज्ञान में एक-एक पद है। सबसे अधिक वनस्पति विज्ञान विभाग में तीन पदों पर नियुक्ति होनी है।
विज्ञापन

फॉर्म वेबसाइट से कीजिए डाउनलोड

असिस्टेंट प्रोफेसर में एग्रीकल्चर बॉटनी जेनेटिक्स एंड प्लांट ब्रीडिंग, गणित और भौतिक विज्ञान विभाग में दो-दो पद हैं।

समाजशास्त्र, एजूकेशन, रसायन विज्ञान, हॉर्टीकल्चर, रशियन, वनस्पति विज्ञान और गणित विभाग में एक-एक सीट है।

फॉर्म विवि की वेबसाइट से डाउनलोड कर विवि के रजिस्ट्रार के नाम भेजना है। फीस के तौर पर एससी अभ्यर्थियों को 600 रुपये और अन्य को एक हजार रुपये का डिमांड ड्राफ्ट सीसीएसयू के फाइनेंस कंट्रोलर के नाम भेजना होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें