फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी: अगस्त में होगी सेना के लिए बंपर भर्ती

Mon, 17 Jun 2013 12:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सेना में भर्ती होने की आस लगाए युवाओं के लिए खुशखबरी है।
विज्ञापन


अगस्त में उत्तरप्रदेश के 6 जिलों के लिए भर्ती कराने की तैयारी चल रही है। इसके लिए सेना कार्यालय की ओर से वाराणसी, जौनपुर और गोरखपुर के डीएम को पत्र लिखा गया है।

सेना भर्ती में साढ़े सत्रह से तेईस साल तक के युवा भाग ले सकते हैं। बता दें कि पिछली बार वाराणसी के डीएम और एसएसपी ने कुंभ मेले का हवाला देकर भर्ती कराने से इंकार कर दिया था।
विज्ञापन


सेना भर्ती कार्यालय वाराणसी से लगे बारह जिलों के लिए सेना भर्ती कराता है। हर छह महीने में छह-छह जिलों की भर्ती कराई जाती है।

पिछली बार गाजीपुर में जनवरी-फरवरी में छह जिलों की भर्ती कराई गई थी। इस बार अगस्त में वाराणसी, गोरखुपर, देवरिया, भदोही, चंदौली और मऊ जिलों की भर्ती प्रस्तावित है।
विज्ञापन


सेना के स्थानीय कार्यालय की ओर से अगस्त में भर्ती कराने का प्रस्ताव बनाकर मुख्यालय को भेज दिया गया है। सेना भर्ती कार्यालय के सूत्रों की मानें तो भर्ती कराने के लिए सेना की ओर से वाराणसी, जौनपुर और गोरखपुर को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें