फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा को आज लग सकता है बड़ा झटका: भाजपा ने लगाई अखिलेश के घर में सेंध, अपर्णा यादव हो सकती हैं पार्टी में शामिल

Sun, 16 Jan 2022 10:50 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

खबर है कि मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव आज भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम सकती है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं है, लेकिन सोशल मीडिया पर इसकी चर्चाएं तेज हो गई हैं। 
विज्ञापन
अखिलेश यादव व अपर्णा यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी को आज बड़ा झटका लग सकता है। तीन कैबिनेट मंत्री और आठ विधायकों को अपने पाले में शामिल कराकर भाजपा को झटका देने वाली समाजवादी पार्टी के लिए बुरी खबर है। 
विज्ञापन


खबर है कि मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव आज भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम सकती है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं है, लेकिन सोशल मीडिया पर इसकी चर्चाएं तेज हो गई हैं। 

आपको बता दें कि 2017 का चुनाव अपर्णा ने लखनऊ कैंट से लड़ा था, तब वह भाजपा की प्रत्याशी रीता बहुगुणा जोशी से हार गईं थीं। अपर्णा लगातार पीएम मोदी और सीएम योगी की तारीफ करती रहीं हैं। 
विज्ञापन


आपको बता दें कि सपा संस्थापक मुलायम सिंह के समधी हरिओम यादव पहले ही भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो चुके हैं। अपर्णा यादव मुलायम सिंह के छोटे बेटे प्रतीक यादव की पत्नी हैं। अपर्णा यादव ने 2017 का चुनाव लखनऊ कैंट सीट से लड़ा था, लेकिन वो हार गईं थीं।

अब ऐसी अटकलें हैं कि भाजपा भी अपर्णा यादव को लखनऊ के कैंट विधानसभा से अपना उम्मीदवार बना सकती हैं। अभी तक भारतीय जनता पार्टी और अपर्णा यादव की तरफ से कोई टिप्पणी नहीं आई है, लेकिन सोशल मीडिया पर चर्चाओं का बाजार गर्म है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें