फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनचलों ने पकड़ा हीरोइन का हाथ, हंगामा

Tue, 26 Nov 2013 11:13 PM IST
अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़ में एएमयू के गुलिस्तान-ए-सैयद पार्क में चल रही फिल्म की शूटिंग के दौरान कुछ मनचले युवकों ने हीरोइन का हाथ पकड़ लिया। इससे सेट पर हंगामा हो गया।
विज्ञापन


यूनिट के सदस्यों ने मनचलों को पार्क से दौड़ा दिया। बाद में निजी सुरक्षा और थाना सिविल लाइन पुलिस सुरक्षा के बीच शूटिंग शुरू हुई।

गुलिस्तान-ए-सैयद पार्क में फिल्म ‘ऐ गमे दिल क्या करूं’ की शूटिंग चल रही है। इस फिल्म से मदीउर्रहमान शुएब भी जुड़े हुए हैं।

मंगलवार को दोपहर फिल्म की शूटिंग के दौरान ही जमालपुर के रहने वाले कुछ मनचले किस्म के युवक पार्क में आ गए। इस बीच किसी एक ने फिल्म की हीरोइन रश्मि मिश्रा का हाथ पकड़ लिया।

रश्मि मिश्रा ने युवक को जमकर फटकारा, जिसके बाद मनचले युवक विवाद पर उतारू हो गए। यूनिट के अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए और मनचले लड़कों को दौड़ा दिया।

बाद में निजी सुरक्षा कर्मी लगाए गए और थाना सिविल लाइन पुलिस भी पार्क पर पहुंच गई। इसके बाद ही शूटिंग शुरू हो सकी। मदीउर्रहमान ने बताया कि फिल्म की स्टार कास्ट में फिल्म तुम बिन फेम प्रियांशु चटर्जी भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें