फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा की सकीना ने मंगाया पर्चा, आज ललित की ओर से खरीदेंगे फॉर्म0

विज्ञापन
विज्ञापन
ि अमरोहा। जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए नामांकन फॉर्म की बिक्री बुधवार से शुरू हो गई। पहले दिन सपा की सकीना बेगम ने फॉर्म मंगाया। इसके बाद राजनीतिक हलचल बढ़ गई है। भाजपा के प्रत्याशी ललित तंवर 24 जून यानी गुरुवार को पर्चा मंगाएंगे। माना जा रहा है ललित तंवर की ओर से भाजपा के नेता नामांकन फॉर्म खरीदने के लिए आएंगे। नामांकन फॉर्म 26 जून को जमा होंगे। उसी दिन दोपहर तीन बजे के बाद नामांकन फॉर्म की स्क्रूटनी होगी।
विज्ञापन

जिले में जिला पंचायत के 27 सदस्य हैं। अध्यक्ष पद पर काबिज होने के लिए सभी दल अपनी ताकत लगा रहे हैं। सपा ने जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्ष सकीना बेगम को अध्यक्ष का प्रत्याशी बनाया है, जबकि भाजपा ने पूर्व सांसद कंवर सिंह तंवर के बेटे ललित तंवर को उम्मीदार घोषित किया है। बुधवार से नामांकन फॉर्म की बिक्री शुरू हो गई। कलक्ट्रेट स्थित सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी (नगरीय निकाय और पंचायत) के कार्यालय से नामांकन फॉर्म खरीद सकते हैं। बुधवार को दोपहर लगभग दो बजे अधिवक्ताओं ने सकीना बेगम के नाम से पर्चा खरीदा। भाजपा के पूर्व सांसद कंवर सिंह तंवर ने बताया कि 24 जून को नामांकन फॉर्म मंगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें