फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: कांवड़ियों की भीड़ बढ़ते ही कल दोपहर से हाईवे पर जीरो ट्रैफिक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। सावन के तीसरे सोमवार पर कांवड़ियों की बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने हाईवे पर यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। शुक्रवार दोपहर दो बजे से हाईवे पर ट्रक, कंटेनर, डीसीएम समेत सभी भारी वाहनों का आवागमन रोक दिया जाएगा। इन वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से गुजारा जाएगा। इसके बाद रविवार दोपहर से हाईवे को जीरो ट्रैफिक कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

मुरादाबाद से दिल्ली की ओर जाने वाली लेन पर फिलहाल दोनों तरफ कार और अन्य छोटे वाहनों का संचालन किया किया जा रहा है। यह व्यवस्था रविवार दोपहर 12 बजे तक लागू रहेगी। इसके बाद कांवड़ियों की भीड़ बढ़ने पर रविवार दोपहर 12 बजे से सोमवार दोपहर 12 बजे तक हाईवे पूरी तरह जीरो ट्रैफिक कर दिया जाएगा। इस दौरान दोनों लेन कांवड़ियों के लिए आरक्षित रहेंगी और किसी भी वाहन को हाईवे पर प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
कांवड़ियों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को मजबूत रखने के लिए हाईवे पर 106 स्थानों पर बैरियर लगाए गए हैं। इन स्थानों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती भी की गई है। एएसपी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि सावन के तीसरे सोमवार पर जलाभिषेक के लिए बड़ी संख्या में शिवभक्त ब्रजघाट से गंगाजल लेने पहुंचेंगे। इसी के मद्देनजर सुरक्षा और यातायात के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें