जरूरतमंद लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ दिए जाने के लिए जीरो पॉवर्टी अभियान चलाया गया था। इसमें परिवारों की जरूरत के अनुसार अलग-अलग योजनाओं के लिए उनका चयन किया गया था। अभियान के दौरान 8454 परिवारों का चिह्नीकरण आवास के लिए किया गया था। सर्वे के बाद 2423 परिवार आवास के लिए पात्र पाए गए हैं।
सर्वे के लिए डीएम द्वारा टीमों का गठन किया गया था, जिसमें सचिव समेत कई अन्य विभागों के कर्मचारियों को शामिल किया गया था। सर्वे का काम पूरा होने के बाद 5987 परिवारों को योजना के लिए अपात्र पाया गया। इसके लिए सेल्फ सर्वे करने वाले परिवारों को फिर से चेक कराया जाएगा। जिसके बाद पात्र परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना अथवा मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत आवास मुहैया कराए जाएंगे। परियोजना निदेशक अमरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पात्र पाए गए परिवारों आवास उपलब्ध कराए जाने की कार्रवाई शुरू की जाएगी।
किस ब्लाक में कितने पात्र
परियोजना निदेशक के अनुसार अमरोहा ब्लाक में 401, मंडी धनौरा में 424, गजरौला में 237, गंगेश्वरी में 525, हसनपुर में 355 व जोया में 481 परिवार आवास के लिए पात्र पाए गए हैं।