फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: दहेज उत्पीड़न में पति समेत आठ लोगों पर एफआईआर

Wed, 04 Jun 2025 02:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
रजबपुर (अमरोहा)। ससुराल वालों ने विवाहिता को दहेज के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। विरोध करने पर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पति समेत आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

रजबपुर थानाक्षेत्र के बड़ी अतरासी निवासी फरीदा ने बेटी फरहीन की शादी 26 नवंबर 2022 को क्षेत्र के ही बांसका कलां गांव निवासी मोहम्मद अनस के साथ की थी। आरोप है कि ससुराल वाले फरहीन को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। कई बार मारपीट कर घर से निकाल दिया। इस संबंध में दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई, लेकिन ससुराल वालों का रवैया नहीं सुधरा।
तीन अप्रैल 2025 की शाम भी ससुराल वालों ने मारपीट करके फरहीन को घर से निकाल दिया। तभी से वह मायके में रहती है। विवाहिता फरहीन की माता फरीदा ने मामले की शिकायत एसपी अमित कुमार आनंद से की। एसपी के निर्देश पर रजबपुर पुलिस ने अनस, इस्तेकार, मुन्नी, कहकशा, निसात, साजिया, अजीम, लड्डन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें