फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: रात 12 बजे पुलिस की मौजूदगी में जीशान के शव को किया गया सुपुर्द-ए-खाक

विज्ञापन
विज्ञापन
सैदनगली (अमरोहा)। गाजियाबाद में यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर किए गए कातिलाना हमले के आरोपी जीशान के एनकाउंटर में ढेर होने के बाद सोमवार की रात करीब 12 बजे उसका शव सैदनगली पहुंचा। शव के पहुंचने के बाद ही परिजनों और मोहल्ले के लोगों ने पुलिस की मौजूदगी में शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया गया।
विज्ञापन

सैदनगली के सकतपुर रोड निवासी बुनियाद अली का परिवार छोटे से घर में रहता है। उनका छोटा बेटा जीशान सैफी बचपन से ही जीशान शांत और मजहबी स्वभाव का था। जीशान ने मदरसे में भी तालीम हासिल की थी। साल 2021 में 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वह बेहतर भविष्य की तलाश में नोएडा चला गया। नोएडा में जीशान अपने बड़े भाई गुलफाम के पास रह रहा था। जीशान आखिरी बार 16 फरवरी को अपने माता-पिता से मिलने सैदनगली स्थित घर आया था। एक रात रुकने के बाद वह 17 फरवरी को वापस लौट गया। गाजियाबाद के यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर कातिलाना हमले के मामले में रविवार रात गाजियाबाद पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया था। हालांकि जीशान का अमरोहा में कोई आपराधिक रिकार्ड नहीं है। सोमवार की रात करीब 12 बजे जीशान का शव गाजियाबाद में पोस्टमार्टम होने के बाद सैदनगली स्थित घर पहुंचा। यहां मोहल्ले के लोगों की भीड़ जुट गई। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस तैनात रही। पुलिस की मौजूदगी में ही शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया गया।

जीशान की शादी के लिए घर पर आ रहे थे रिश्ते
सैदगली। यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर कातिलाना हमले करने के प्रकरण में एनकाउंटर में मारे गए जीशान सैफी की शादी के लिए उनके घर पर रिश्ते आ रहे थे। जल्द ही उसका रिश्ता पक्का होने वाला था। जीशान की पांच बहनें हैं। सभी की शादी हो चुकी है। एक बड़ा भाई गुलफाम भी है। उसकी भी शादी हो चुकी है। जीशान के पिता ने बताया कि उसकी शादी के लिए कई रिश्ते आ चुके थे, हालांकि कहीं से अभी तक बात पक्की नहीं हुई थी। लेकिन बात पक्की होते ही उसकी शादी कर दी जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें