फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहगीरों से मोबाइल छीनने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। राहगीरों से मोबाइल छीनने वाले दो आरोपियों को नगर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से दो मोबाइल और एक बाइक बरामद हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह ने बताया कि पिछले दिनों में मोबाइल छिनैती की दो वारदात हुई थीं। पीड़ितों ने इसकी शिकायत दर्ज कराई थी। यहां पांच दिन पहले भी बाइक सवार युवकों ने पैदल जा रही युवती का मोबाइल छीन लिया था। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी। मोबाइल छिनैती की घटनाओं को लेकर कोतवाली पुलिस आरोपियों की धरपकड़ में लगी थी। बुधवार रात पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर छीने गए दोनों मोबाइल भी बरामद कर लिए। साथ ही बगैर नंबर की बाइक भी बरामद हुई है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम तस्लीम उर्फ मोनू निवासी मोहल्ला शाही चबूतरा और शादाब उर्फ राजा निवासी मोहल्ला मुल्लाना बताया। गुरुवार को दोनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें