फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर की सड़कों के निर्माण पर 5.11 करोड़ रुपये खर्च करेगी पीडब्ल्यूडी 0000

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। शहर के लोगों की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हो चुकी है। सड़कों के निर्माण के मामले में पीडब्ल्यूडी के इस्टीमेट स्वीकृत हो गए हैं। नगर पालिका और पीडब्ल्यूडी के बीच सितंबर 2019 से पत्राचार हो रहा था। इन दोनों महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण के लिए टेंडर आमंत्रित किए गए हैं। इन सड़कों को तीन महीने में निर्माण कराना होगा। शहर में लगभग चार किलोमीटर लंबी सड़क बनेगी। खास बात यह है कि यह सीमेंट कंक्रीट से बनाई जाएगी ताकि जल जमाव से राहत मिल सके। इन पर कुल 5.11 करोड़ रुपये की लागत आएगी। आठ फरवरी को शाम पांच बजे तक ऑनलाइन टेंडर डाल सकते हैं।
विज्ञापन

लोक लेखा समिति के सभापति/विधायक महबूब अली और एमएलसी परवेज अली के विभिन्न पत्रों के हवाले से पीडब्ल्यूडी ने नगर पालिका से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) तलब की, लेकिन नगर पालिका ने आनाकानी की। दरअसल सितंबर 2019 से पत्राचार का सिलसिला शुरू हुआ था। अमर उजाला ने सड़कों के निर्माण के मामले में हीलाहवाली को प्रमुखता से उठाया। इसके बाद पीडब्ल्यूडी और नगर पालिका के जिम्मेदार हरकत में आए। आखिरकार नगर पालिका की ओर से सड़कों के निर्माण के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र एनओसी जारी कर दी गई। पीडब्ल्यूडी ने दो सड़कों के निर्माण के लिए एस्टीमेट की स्वीकृति के लिए भेजा। इसे मुख्यालय ने स्वीकृत कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें