फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: यूट्यूबर महक-परी की कार बाइक से टकराई, हंगामा

Tue, 19 Aug 2025 02:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
जोया (अमरोहा)। सोशल मीडिया पर अश्लील कंटेंट परोसकर विवादों में घिरीं संभल की यूट्यूबर महक व परी की कार बाइक से टकरा गई। इसके बाद दोनों बहनों ने जमकर हंगामा किया। कुछ ही देर में भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। हंगामा कर रहीं महक व परी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

जोया कस्बे के साप्ताहिक बाजार परिसर में नुमाइश लगी हुई है। रविवार देर शाम संभल के असमोली थानाक्षेत्र के गांव शहबाजपुर कलां निवासी यूट्यूबर बहनें महक व परी कार से मेले में आई थीं। लौटते समय उनकी कार एक बाइक से टकरा गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर के बाद चालक ने कार नहीं रोकी तो लोगों ने पीछा कर उसे घेर लिया। कार से चालक को उतार कर उसके साथ हाथापाई कर दी।
इसके बाद दोनों बहनें महक व परी भी कार से उतर आईं और हंगामा शुरू कर दिया। कुछ ही देर में भीड़ जमा हो गई। दोनों बहनों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान किसी ने इसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। विवाद बढ़ता देकर स्थानीय लोगों ने दोनों पक्षों को समझा कर मामला शांत करा दिया। इसके बाद दोनों पक्ष वहां से चले गए। सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई, लेकिन वहां कोई नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें