फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चियों के अपहरण के आरोप में युवक को जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की रात दो बच्चियों का अपहरण कर छेड़खानी में आरोपी युवक को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

शनिवार की रात एक युवक एक गांव में सात व पांच साल की बच्चियों को उठाकर ले गया। पांच साल की बच्ची तो गांव के बाहर मिल गई, लेकिन सात साल की बच्ची परिजनों को एक खेत में निर्वस्त्र मिली थी। ग्रामीणों ने बच्ची को अगवा करने वाले एक युवक को मौके से ही पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया था। पकड़ा गया युवक नवाब पास के ही गांव में ईंट-भट्ठे पर काम करता है। वह जनपद बिजनौर के मंडावर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। देर रात बच्ची के पिता की ओर से पकड़े एक युवक व दो अज्ञात के खिलाफ अपहरण व छेड़खानी का मुकदमा दर्ज करा दिया गया था। हालांकि बाद में बच्चियों के पिता ने पुलिस को दिए बयान में एक ही युवक नवाब पर घटना में शामिल होना बताया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने बताया कि बच्ची के पिता ने विवेचना के दौरान धारा 161 के तहत दर्ज कराए गए बयान में घटना में एक युवक के ही शामिल होने की बात कही है। पकड़े गए युवक नवाब को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें