फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबिन को किसने मारा?: अमरोहा में युवक की गला रेतकर हत्या, आम के बाग में मिला शव; परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Sun, 15 Nov 2026 09:34 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, उझारी (अमरोहा)

सार

26 वर्षीय मोबिन की गला रेतकर हत्या कर दी गई है। उसका शव आम के बाग में मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द खुलासा करने की बात कही है।
विज्ञापन
मौके पर लगी लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरोहा के सैदनगली थाना क्षेत्र के कस्बा उझारी में ढबारसी रोड स्थित एक आम के बाग में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की गला रेतकर निर्मम हत्या की गई है। मृतक की पहचान कस्बा निवासी मोबिन (26) पुत्र अब्दुल रशीद उर्फ घसीटा के रूप में हुई है। बाग में शव पड़े होने की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।

विज्ञापन


मृतक के भाई ने बताया कि मोबिन पेशे से चालक था और तीन दिन पहले घर से ट्रक पर जाने की बात कहकर निकला था। परिजनों ने अज्ञात हमलावरों पर मोबिन की हत्या करने का आरोप लगाया है। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे पत्नी महताब और दो मासूम बच्चों को रोता-बिलखता छोड़ गया है, जिससे पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

घटना की सूचना पर थाना सैदनगली पुलिस और फॉरेंसिक टीम तुरंत मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ पंकज कुमार त्यागी का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट व साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें