फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: नाबालिग छात्रा से युवक ने किया दुष्कर्म, दोस्त ने बनाया वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। रजबपुर थाना क्षेत्र की 17 वर्षीय छात्रा को उसकी दो सहेलियां जन्मदिन का उपहार देने के बहाने नगर स्थित एक कमरे में ले गईं। आरोप है कि वहां अक्षय और शिवम नाम के युवक पहले से मौजूद थे। सहेलियां छात्रा को कमरे में छोड़कर बाहर निकल गईं और कमरे को बाहर से बंद कर दिया। आरोप है कि अक्षय ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया, जबकि शिवम ने घटना का वीडियो बनाया। करीब आधे घंटे तक छात्रा को बंधक बनाकर रखा गया और किसी को बताने या वीडियो वायरल करने पर जान से मारने की धमकी दी गई।
विज्ञापन

पीड़िता के पिता के अनुसार घटना करीब दस माह पहले हुई थी। दहशत के कारण छात्रा ने किसी को कुछ नहीं बताया। बाद में आरोपियों द्वारा दुष्प्रचार किए जाने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई। पूछताछ में छात्रा ने पूरी आपबीती बताई। पुलिस ने पिता की तहरीर पर मीरपुर निवासी अक्षय, शिवम तथा छात्रा की दो सहेलियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच इंस्पेक्टर क्राइम जगमोहन कश्यप को सौंपी गई है।
विज्ञापन

सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें