फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत, दो साथी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला(अमरोहा)। बाइकों की भिड़ंत में बिजौरा गांव के विनोद (25) की मौत हो गई। उसके दो साथी घायल हो गए। शव को पुलिस ने सीएचसी में लाने के बाद मोर्चरी के लिए भेज दिया, जबकि घायल को हाईवे किनारे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

हादसा सोमवार शाम करीब छह बजे हुआ। थाना क्षेत्र के गांव बिजौरा निवासी मुकेश प्रजापति ईंट भट्ठों पर मजदूरी करते हैं। उनका बेटा विनोद भी पिता के साथ काम करता था। परिजनों ने बताया कि सोमवार शाम करीब छह बजे अपने दो दोस्तों के साथ ईंट भट्ठे पर जा रहा था। उसकी बाइक ब्रजघाट चौकी क्षेत्र में जीराे बांध के निकट पहुंची थी। बताया जा रहा है कि इस दौरान सामने से दूसरी बाइक आ गई। उस पर रखेड़ा के युवक सवार थे। दोनों बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में विनोद की मौके पर मौत हो गई, जबकि दोनों साथी घायल हो गए।
हादसे के बाद मौके पर लोग इकट्ठा हो गए। सूचना पाकर एंबुलेंस पहुंच गई। मृतक को सीएचसी में लाए जाने के बाद पुलिस ने मोर्चरी के लिए भेज दिया। हादसे की जानकारी मिलने पर विनोद की मां कौशल महिलाओं के साथ रोती बिलखती सीएचसी में आ गईं। यहां कोहराम मच गया। इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि हादसे में युवक की मौत का मामला सामने आया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन




विनोद के छोटे बेटे की बुग्गी के नीचे दबकर हुई थी मौत
बिजौरा गांव निवासी मुकेश प्रजापति का भरा पूरा परिवार था। घर में तीन बेटे थे। लेकिन आठ साल पूर्व परिवार को किसी की नजर लग गई। उनके सबसे छोटे बेटे की बुग्गी के नीचे दबकर मौत हो गई। परिवार उसकी मौत के गम को नहीं भूला था कि सोमवार को विनोद की हादसे में जान चली गई। आठ साल पुराने घाव ताजा हो गए।









मातम में बदल गईं भात की खुशियां

बिजौरा गांव के ग्रामीण सोमवार को नगर के मोहल्ला बस्ती में भात देने आए थे। इसमें विनोद की मां कौशल भी आई थीं। परिवार में खुशी का माहौल था, लेकिन सोमवार शाम बेटे विनोद की हादसे में मौत हो जाने पर परिवार में खुशियां गम में बदल गईं। मोहल्ला बस्ती के रिश्तेदार भी सीएचसी में पहुंच गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें