हसनपुर। रहरा हसनपुर मार्ग पर बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरी बाइक पर सवार दंपती घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में उपचार हो रहा है। उधर, युवक की मौत की सूचना से परिजनों में शोक व्याप्त है।
आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव करनपुर खादर निवासी तुलसी सिंह (30) ट्रक चालक थे। उसकी की पत्नी पुष्पा देवी के मुताबिक पति अपने ड्राइविंग लाइसेंस के नवीनीकरण के लिए अमरोहा गए थे। देर शाम वापसी के दौरान हसनपुर रहरा मार्ग पर छपना के पास सामने से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। जिसमें तुलसी सिंह एवं दूसरी बाइक पर सवार रहरा थाना क्षेत्र के गांव वंशीवाला महरपुर निवासी लाल सिंह और उनकी पत्नी देवकली भी घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही तुलसी सिंह ने दम तोड़ दिया। तुलसी सिंह के परिवार में पत्नी पुष्पा देवी व दो बच्चे हैं। उधर, हादसे में घायल दंपती का अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है। थानाध्यक्ष अतवीर सिंह चौहान ने बताया कि हादसे में युवक की मौत हुई है। इस संबंध में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।