फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: मारपीट में घायल युवक की मौत चाचा पर लगा हत्या का आरोप

Fri, 28 Feb 2025 12:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)। मारपीट में घायल गांव करनखाल निवासी विनोद (26) की बृहस्पतिवार की सुबह मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने अपने चचेरे ससुर पर पीट-पीटकर पति की हत्या करने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव करनखाल निवासी विनोद पुत्र नरेश खड़गवंशी खेती कर परिवार का पालन पोषण करता था। बुधवार को विनोद का अपने चाचा से विवाद हो गया था। इस दौरान दोनों में मारपीट भी हुई थी। जिसमें विनोद घायल हो गया था। परिजनों ने गांव के ही निजी चिकित्सक से उसका उपचार कराया था। बृहस्पतिवार की सुबह विनोद की मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक की पत्नी मंगिया देवी ने बताया कि बुधवार को पति का मामूली बात पर अपने चाचा से विवाद हो गया था। जिस पर आरोपी चचेरे ससुर ने पति को डंडे से जमकर पीटा। सिर में डंडा लगने से पति गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सिर में छह टांके आए थे। जिससे उसके पति की मौत हो गई। पीड़िता ने पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें