कोतवाली क्षेत्र के गांव शाहपुर कला में सात माह पूर्व मारपीट में घायल हुए युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव को पोस्टामार्टम के लिए भिजवाया है।
बताते हैं कि गांव शाहपुर कला निवासी रणवीर सिंह(42) पुत्र रामचरन की करीब सात माह पूर्व पुरानी रंजिश में मोहल्ले के लोगों से मारपीट हो गई थी। इस दौरान पथराव भी हुआ था। मामले में मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की थी। परिवार के लोगों ने रहरा हसनपुर मार्ग पर जाम भी लगाया था। तभी से रणवीर का मेरठ में उपचार चल रहा है। पांच दिन पूर्व परिवार के लोग उसे मेरठ से घर ले अए थे। शनिवार को उसने घर पर ही दम तोड़ दिया। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजनों ने मामले में आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतक ने अपने पीछे तीन बेटे एवं एक बेटी छोड़ी है। परिजनों का रो-रोकर बुराहाल है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पीके चौहान ने बताया पुरानी मारपीट में घायल व्यक्ति की मौत हो गई। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।