फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से युवक की मौत, चालक पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। देहात थानाक्षेत्र में शनिवार देर रात तेज रफ्तार बाइक ने दूसरी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार धर्मेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें पैनसिया अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद आरोपी चालक बाइक मौके पर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

तेलीपुरा माफी निवासी घनश्याम सिंह के बेटे धर्मेंद्र सिंह शनिवार रात करीब 8:20 बजे मोटरसाइकिल से केशोपुर जा रहे थे। अनवार के घर के सामने सामने से तेज गति और लापरवाही से आ रहे बाइक सवार ने उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल धर्मेंद्र को परिजन अस्पताल ले गए, लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सीओ अवधभान भदौरिया ने बताया कि आरोपी बाइक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें