फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिट्टी की ढांग में दबकर युवक की मौत, कोहराम

विज्ञापन
रुखालू निवासी मृतक युवक का फाइल फोटो - फोटो : HASANPUR
विज्ञापन
हसनपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव रुखालू में मिट्टी की ढांग में दबकर युवक की मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। बिना किसी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। युवक मिट्टी की ढांग से बालू रेत निकालने गया था। जहां मिट्टी की ढांग गिरने से हादसा हो गया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव रुखालू निवासी किसान मान सिंह का बेटा पाराशरी (22) शनिवार दोपहर को घरेलू कार्य से भैंसा बुग्गी लेकर जंगल में गया था। वहां रेत निकालने के लिए वह मिट्टी की ढांग में अंदर घुस गया। इसी दौरान ढांग ऊपर से गिर गई। जिसमें वह दब गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर ग्रामीणों की भीड़ वहां जमा हो गई किसी तरह से युवक को बाहर निकाला गया। युवक की मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। युवक की अभी शादी भी नहीं हुई था। मृतक चार बहन भाइयों में सबसे छोटा था। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें