फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बुखार से युवक और सात वर्षीय बच्चे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा/हसनपुर। बुखार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुखार हर दिन किसी ने किसी की जिंदगी लील रहा है। नौगांवा सादात के गांव नाजरपुर कलां में बुखार से पीड़ित 38 वर्षीय नौबहार सिंह पुत्र स्व. राम सिंह की मौत हो गई। उनका उपचार मेरठ के अस्पताल में चल रहा था। वहीं, हसनुपर के बुरावली क्षेत्र के गांव जेबड़ा गुर्जर में रिफाकत की सात वर्षीय बेटी निंदा की बुखार से मौत हो गई। बुखार से हो रही मौतों ने लोगों की बेचैनी बढ़ा रखी है।
विज्ञापन

नौगांवा सादात के गांव नाजपुर कलां में नौबहार सिंह को पिछले दस दिनों से बुखार आ रहा था। पहले उनका इलाज गांव के चिकित्सक के यहां चला, लेकिन सुधार न होने पर शहर के निजी चिकित्सक के यहां दिखाया। फिर भी सेहत में सुधार नहीं हुआ। उसके बाद उन्हें मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां रविवार सुबह उपचार के दौरान नौबहार सिंह की मौत हो गई। नौबहार सिंह अपनी बोलेरो गाड़ी बुकिंग पर चलाते थे। वह अपने पीछे पत्नी व दो बच्चों को छोड़ गए हैं।
उधर, हसनपुर के बुरावली क्षेत्र के गांव जेबड़ा गुर्जर में रिफाकत की सात वर्षीय बेटी निंदा को आठ दिन से बुखार आ रहा था। पास के चिकित्सकों से उसका उपचार कराया गया। लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। शनिवार को उसकी मौत हो गई। बच्ची की मौत से परिजनाें का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतका दो भाई व दो बहनों में मझली थी। गांव में कई लोग बुखार से पीड़ित हैं। उधर, रहरा के गांव पौरारा और रजोहा में भी बुखार से सैकड़ों लोग बीमार है। गांव मकनपुर शुमाली में भी बुखार के मरीज बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में कैंप लगाकर मरीजों को दवाएं बांटी हैं।
विज्ञापन


बुखार ने लील ली पिता-पुत्र की जिंदगी
अमरोहा। गांव नाजरपुर कलां में बुखार बेकाबू हो रहा है। रविवार को जहां बुखार से नौबहार सिंह की मौत हो गई। वहीं एक सप्ताह पूर्व नौबहार सिंह के पिता राम सिंह की भी बुखार से जान चली गई। परिवार पिता-पुत्र की मौत से गम का माहौल बना हुआ है। परिवार पर बुखार का संकट आया हुआ है। नौबहार सिंह का छोटा भाई अनेश भी बुखार से पीड़ित है। उसका भी इलाज मेरठ के एक अस्पताल में चल रहा है। बुखार से हुई पिता-पुत्र की मौत से परिवार बुरी तरह टूट चुका है। गांव में भी शोक है। उधर, नाजरपुर में बुखार से पिछले 13 दिनों में सात लोगों मौत हो चुकी हैं। वहीं कई लोग बुखार से पीड़ित हैं।
-

इन दिनों बुखार तेजी से फैल रहा है। यदि बुखार चार दिन से अधिक रहता है तो विशेषज्ञ चिकित्सक को दिखाएं। झोलाछापों के यहां उपचार न कराएं। समय पर खून की जांच कराएं। मौसम में खुद को बचाकर रखने की जरूरत है। खान पान का ध्यान रखें और फुल स्लिव के कपड़े पहनें। जिन गांवों में बुखार अधिक फैल रहा है। वहां-वहां टीमें भेजकर कैंप लगवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

-डा. एसपी सिंह, सीएमओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें