फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर एक युवक का रियलिटी शो में चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)। नगर के एक युवक का डांस रियलिटी शो के लिए चयन हुआ है। रियलिटी शो का प्रसारण जुलाई माह में एंड टीवी पर होगा। टॉप 100 प्रतिभागियों में चयन होने पर शिवम बेहद खुश है। शिवम का सपना एक मशहूर कोरियोग्राफर बन कर अपना व क्षेत्र का नाम रोशन करना है।
विज्ञापन

ब्लॉक कार्यालय परिसर में रहने वाले शिवम को शुरू से ही डांस का शौक है। वह बच्चों को डांस की ट्रेनिंग देता है। मार्च माह में एंड टीवी की ओर से इंडिया टैलेंट फाइट सीजन-2 के लिए ऑडीशन शुरू किए गए थे। शिवम ने भी इस कार्यक्रम के लिए आडीशन दिया था। शिवम बताता है कि उसका आडीशन उत्तराखंड के रुड़की में हुआ था। उसके प्रदर्शन के आधार पर उसका चयन टॉप 100 प्रतिभागियों में कर लिया गया है। शिवम ने बताया कि इस शो का प्रसारण जुलाई के महीने में एंड टीवी पर होगा। उसमें मशहूर कोरियोग्राफर मुदस्सर प्रतिभागियों की कला को परखेंगे और टॉप 16 का चयन करेंगे। शिवम के परिजनों में हर्ष का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें