फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: हुक्का बार में बैठे युवकों पर हमला, आरोपियों ने सीसीटीवी कैमरे तोड़े

Mon, 18 Aug 2025 02:16 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। चुचैला कलां में अवैध रूप से चल रहे हुक्का बार में बैठे युवकों पर बाइक से आए आठ-दस युवकों ने हमला बोल दिया। इसमें तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर, हमलावरों ने आते ही पहले बाहर लगे सीसीटीवी को अपना निशाना बनाया।
विज्ञापन

हुक्का बार चला रहे सलमान ने बताया कि शनिवार रात करीब 10 बजे आठ-दस लोग बार में हुक्का पी रहे थे। इस दौरान चार बाइक पर सवार होकर आए युवकों ने बाहर लगे सीसीटीवी को तोड़ दिया। इसके बाद भीतर घुसकर वहां बैठे सभी लोगों पर हॉकी व डंडों से हमला कर दिया। हुक्का बार में भी तोड़फोड़ की। हमले में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
वारदात के बाद हमलावर चांदपुर की ओर भाग गए। सूचना पर रामपुर तगा पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने अजहरउद्दीन व फैसल की हालत गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया। हमलावर कौन थे और उनका क्या मकसद था। यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। बताया जाता है कि हुक्का बार अवैध रूप से चल रहा था। प़ुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें