फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधान के भतीजे को बिजनौर में पीटकर मार डाला

Fri, 16 Sep 2016 02:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
हसनपुर के गांव रामपुर भूड़ में कोसिंद्र की मौत पर बिलाप करते परिजन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 कोतवाली क्षेत्र के गांव रामपुर भूड़ से बिजनौर के चांदपुर कोतवाली क्षेत्र में एक अंत्येष्टि में शामिल होने गए पूर्व प्रधान के भतीजे को पीट-पीटकर मार डाला। इसके अलावा पूर्व प्रधान समेत दो लोगों को पीटकर अधमरा कर दिया गया। कोशिंद्र के साथ गए युवक पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए हमला किया गया था, उसे बचाने के प्रयास में इनको बुरी तरह पीटा गया। युवक की मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मचा है। मामले में चांदपुर कोतवाली में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। 
विज्ञापन


गांव रामपुर भूड़ निवासी युवक साहब सिंह पुत्र सुरेश सिंह की बुआ राजो चांदपुर कोतवाली इलाके के गांव हसनपुर खासा में है। कई दिन पहले राजो की बीमार सास की मौत हो गई थी। इसी गांव में रामपुर भूड़ के पूर्व प्रधान महीलाल की बहन सावित्री भी है। बुधवार को राजो की सास के अंत्येष्टि के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए महीलाल, महिलाल का भतीजा कोसिंद्र (20) पुत्र नरेंद्रलाल, साहब सिंह पुत्र सुरेश सिंह, शिवकुमार, ब्रजकिशोर, निहाल सिंह व संतराम आदि भी गए थे।

शाम के समय महिलाल पास के गांव खानपुर में ब्याही अपनी बेटी अर्चना के घर कोसिंद्र व साहब सिंह के साथ बाइक से गया था। आरोप है कि करीब पांच बजे वहां से लौटते समय मीरापुर-बसंतपुर मार्ग पर गांव हसनपुर खास के सात-आठ लोगों ने लाठी-डंडों से साहब सिंह पर छेड़खानी का आरोप लगाकर हमला कर दिया। विरोध करने पर सभी को बुरी तरह से पीटा गया। शोर शराबा सुनकर अधमरी हालत में तीनों को छोड़कर आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन


घायलों को चांदपुर के सियाऊ अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से रात करीब दो बजे कोसिन्द्र को गंभीर हालत में बिजनौर के लिए रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही कोसिंद्र ने दम तोड़ दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। 

दोस्त की वजह से गंवाई जान
हसनपुर(ब्यूरो)। चांदपुर के गांव हसनपुर खासा के लोगों ने साहब सिंह पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए हमला किया था। लेकिन दोस्त को बचाने के चक्कर में कोसिंद्र बीच में आ गया। इस बीच कोसिंद्र को इतना पीटा गया कि उसे जान से हाथ धोना पड़ गया। जबकि साहब सिंह की हालत में भी गंभीर बनी हुई है। साहब सिंह को हसनपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

युवक की हत्या में तीन गिरफ्तार
हसनपुर(ब्यूरो)। चांदपुर कोतवाली निरीक्षक फतेह सिंह ने बताया कि महीलाल की तहरीर पर सुक्खन पुत्र खचेड़ू, धमेंद्र पुत्र सुक्खन, विपिन व प्रेमचंद्र पुत्र सुक्खन के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। बताया कि आरोपी सुक्खन, धमेंद्र व प्रेमचंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। चौथे आरोपी की भी तलाश की जा रही है। बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का था। जिस वजह से हमला किया गया था।  

चार बहन-भाइयों में बड़ा था कोसिंद्र
हसनपुर(ब्यूरो)। कोतवाली क्षेत्र के गांव रामपुर भूड़ निवासी कोसिंद्र चार बहन भाइयों में सबसे बड़ा था। घर की जिम्मेदारी कोसिंद्र के कंधों पर ही थी। कोसिंद्र की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। कोसिंद्र की मां का रोरो कर बुरा हाल है। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें