फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत, घर में ही फंदे पर लटका मिला शव

Mon, 10 Mar 2025 01:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
नौगांवा सादात। ढक्का गांव में रहने वाले सौरभ (28) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव घर में ही रस्सी के सहारे फंदे पर लटकता मिला। मौके पर पहुंची पुलिस देर रात तक जांच पड़ताल कर रही थी। वहीं, पुलिस आत्महत्या मान रही है।
विज्ञापन


मृतक सौरभ गांव के रहने वाले किसान सतवीर सिंह के बेटे थे। दो भाइयों में छोटा सौरव की शादी चार साल पहले इंद्रेश के साथ हुई थी। उसके परिवार में पत्नी के अलावा एक दस माह की बेटी है। रविवार की शाम करीब 6 बजे सौरभ का शव अपने ही घर के कमरे में रस्सी के सहारे फंदे पर लटकता मिला। परिजनों ने देखा तो उनके होश उड़ गए। थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही नौगांवा सादात थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल की। सीओ अवधभान भदोरिया ने बताया कि प्राथमिक जांच में सौरभ के द्वारा आत्महत्या करने की बात सामने आई है। मामले की जांच की जा रही है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें