फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: शादी के 11 दिन बाद ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत

Wed, 22 Jul 2026 01:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। थाना क्षेत्र के गांव शकरथली निवासी 22 वर्षीय कपिल सैनी की शादी के महज 11 दिन बाद ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची आरपीएफ और थाना पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार किसान घनश्याम के चार बेटों में तीसरे नंबर के कपिल की शादी 9 जुलाई को मुरादाबाद बाईपास के निकट कोनी गांव निवासी शिवानी से हुई थी। मंगलवार सुबह करीब 6:55 बजे 54396 गजरौला-नजीबाबाद पैसेंजर ट्रेन के चालक ने सूचना दी कि एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया है। सूचना मिलते ही आरपीएफ मौके पर पहुंची और शव को रेलवे लाइन से हटाया।
पुलिस ने मृतक की पहचान कपिल सैनी के रूप में की। सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने पुलिस को बताया कि कपिल मानसिक रूप से कमजोर था और उसकी ट्रेन की चपेट में आने से मौत हुई है। सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें