फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांस नली में फंसा मूंगफली का दाना, युवक की मौत

Mon, 06 Feb 2017 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
peanut
विज्ञापन
छोटी सी लापरवाही से मंडी धनौरा के एक युवक की नोएडा में मौत हो गई। उछालकर खाने की कोशिश में मंगफली का दाना श्वांस नली में फंस गया था। तबीयत बिगड़ने पर उसे साथी अस्पताल ले गए, मगर जान नहीं बच सकी। सूचना पर परिजन उसका शव यहां लेकर आए, जहां उसे सुपुर्द ए खाक कर दिया गया।
विज्ञापन


नगर पालिका परिषद के चार बार सदस्य रहे और जामा मस्जिद के मुतवल्ली कलुवा अहमद का मंझला बेटा इरफान (30) दो भाइयों आरिफ व रिजवान के साथ नोएडा में प्लाईवुड का काम करता था। शनिवार शाम वह अपनी दुकान पर पड़ोसी दुकानदारों के साथ मूंगफली खा रहा था। बताया जाता है कि इरफान ने एक मूंगफली अपनी कुर्सी की पीछे वाली गद्दी पर सिर टिकाकर मुंह की ओर उछाल ली।

बताया जा रहा है कि, वह मूंगफली उसकी श्वांस नली में पहुंच गई। कुछ ही पल में वह पीछे की ओर गिर गया। तबीयत बिगड़ने पर साथी दुकानदारों ने उसे कैलाश अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। नोएडा से इरफान की मौत की सूचना यहां परिजनों को मिली तो कोहराम मच गया। देर रात उसके शव को यहां ले आया गया। रविवार सुबह जब लोगों को कलुवा अहमद के पुत्र की मौत की जानकारी मिली तो बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए। नम आंखों से उसके शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें