फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैक्स की टक्कर से छात्र की मौत, साथी जख्मी

Tue, 29 Mar 2016 01:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
खैरी-चंबा मार्ग पर आल्टो कार व मोटरसाइकिल में हुई टक्कर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
परीक्षा देकर लौट रहे विद्यार्थियों की बाइक को ढबारसी में दूसरी ओर से आ रही मैक्स ने टक्कर मार दी। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भती कराया। यहां से दोनों को मेरठ ले जाया जा रहा था कि, एक छात्र ने रास्ते में दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


संभल जिले के नखासा थाना क्षेत्र के गांव रहमापुर पीपली निवासी ओमकार (19) पुत्र शीशपाल और प्रदीप (18) पुत्र हुकम सिंह हसनपुर में झम्मनलाल डिग्री कालेज में बीएससी प्रथम वर्ष में पढ़ते हैं। सोमवार को दोनों परीक्षा देकर बाइक से घर लौट रहे थे। ओमकार बाइक चला रहा था, जबकि प्रदीप पीछे बैठा था।

ढबारसी में पेट्रोल पंप के सामने सामने से आ रही मैक्स ने बाइक को टक्कर मार दी। पीछे बैठा प्रदीप तो उछलकर सड़क किनारे खाई में जा गिरा, जबकि चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां से डाक्टरों ने दोनों को मेरठ रेफर कर दिया। उपचार के लिए ले जाते समय ओमकार ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें