फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध तमंचे के साथ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर की वायरल, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। युवक को तमंचे के साथ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना भारी पड़ गया। पुलिस ने उसके गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। बाद में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर आरपी शर्मा ने बताया कि नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कोट निवासी मोहम्मद फैज ने कुछ दिन पहले अवैध तमंचे के साथ एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल की गई थी। यह वीडियो लगातार व्हाट्सएप ग्रुपों में वायरल हो रहा है। वर्तमान समय में सोशल मीडिया पर इस प्रकार के लोगों को ट्रेस कर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में उप निरीक्षक अरविंद कुमार ने तमंचे के साथ वीडियो वायरल करने वाले आरोपी मोहम्मद फैज को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। इंस्पेक्टर के मुताबिक अभियान चलाकर अवैध असलाह रखने वाले लोगों पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें