फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: यतींंद्र कटारिया की काव्य कृति का विमोचन

विज्ञापन
यतींद्र कटारिया की काव्य कृति का विमोचन करते प्रदेश अध्यक्ष। आयोजक - फोटो : मृतक अन्वी।
विज्ञापन
मंडी धनौरा। राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त संस्कार भारती के प्रांत प्रचार प्रमुख यतींद्र कटारिया की काव्य कृति प्रेरणा के प्रतिमान का संसद भवन परिसर में केंद्रीय मंत्री व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी द्वारा विमोचन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ने यतींद्र कटारिया के हिंदी संवर्धन के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन

संसद भवन परिसर स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम में हिंदी के संवर्धन व व्यापक प्रचार प्रसार पर जोर दिया गया। इस अवसर पर हिंदी सेवियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर यतींद्र कटारिया द्वारा लिखित काव्यकृति प्रेरणा के प्रतिमान का विमोचन प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी द्वारा किया गया। इस अवसर पर यतींद्र कटारिया ने भी पंकज चौधरी का स्वागत किया। कार्यक्रम में संसदीय राजभाषा समिति के उपाध्यक्ष व सांसद डॉ. भर्तृहरि महताब, विश्व हिंदी परिषद के अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद, पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें