फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: जिला अस्पताल में एक्सरे शुरू, दिवाली के अगले दिन से थे बंद

Thu, 30 Oct 2025 01:47 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। दीपावली के अगले दिन खराब हुई जिला अस्पताल की एक्सरे मशीन बुधवार दोपहर तक ठीक हो गई। लखनऊ से आए इंजीनियरों ने करीब 20 घंटे की मशक्कत के बाद मशीन को ठीक किया जिसके बाद स्वास्थ्य कर्मचारियों ने करीब 20 से ज्यादा मरीज के एक्सरे किए। अब पहले की तरह रोजाना मरीज के एक्सरे हो सकेंगे।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में साल 2018 में डिजिटल एक्सरे मशीन लगी थी। जिलेभर के अधिकांश मरीज जिला अस्पताल में एक्सरे करने आते हैं। अस्पताल कर्मियों की माने तो रोजाना 160 से 170 मरीजों के एक्सरे होते हैं। इसके अलावा लड़ाई झगड़े में घायल 50 से 60 लोगों के एक्सरे होते हैं। दीपावली से अगले दिन यानी 21 अक्तूबर को अस्पताल में आधे दिन ओपीडी हुई थी। इस दौरान कर्मचारी मरीजों के एक्सरे कर रहे थे। तभी अचानक मशीन की पिक्चर ट्यूब हो गई। इसके बाद मरीजों के एक्सरे नहीं हो सके।

जिला अस्पताल प्रशासन में उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए इंजीनियर से मशीन को ठीक करने की मांग की थी। मंगलवार को इंजीनियर मशीन ठीक करने पहुंचे। यहां दिनभर कवायद के बाद भी मशीन ठीक नहीं हो सकी। मंगलवार को मरीज एक्सरे कराने के लिए पहुंचे मरीजों को कर्मचारियों ने मशीन खराब होने की बात कहकर वापस लौटा दिया था। बुधवार को फिर इंजीनियर मशीन ठीक करने में जुट गए।
विज्ञापन



- बुधवार के दोपहर एक्सरे मशीन ठीक हो गई है, जिसके बाद मरीजों के एक्सरे भी किए गए। अब मरीज पहले की तरह आकर अपना एक्सरा करा सकते हैं। - डॉ. चरन सिंह, चिकित्सा अधीक्षक, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें