फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा : पनीर खाने से परिवार के तीन सदस्यों को फूड प्वाइजनिंग

Thu, 30 Oct 2025 01:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। पनीर की सब्जी खाने के कुछ देर बाद ही पिता व दो बेटियों को फूड प्वाइजनिंग हो गई। उल्टी दस्त के बाद बुखार आ गया। पहले तो बीमार सदस्यों को निजी अस्पताल में दिखाया गया लेकिन तबीयत बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सेहत में सुधार के बाद एक बेटी को घर भेज दिया गया है जबकि पिता व एक बेटी की हालत गंभीर बनी हुई है। परिजनों के मुताबिक वह एक दिन पहले पनीर लेकर आए थे जिसे उन्होंने फ्रिज में रख दिया था।
विज्ञापन


देहात थानाक्षेत्र के सुबोध नगर में काशीराम का परिवार रहता है। टाइल्स लगाने का काम करने वाले काशीराम के परिवार में पत्नी बबीता के अलावा बेटी गुंजन (18), सारिका (14) और पल्लवली व कंचन समेत चार बेटियां हैं। शुक्रवार काशीराम सब्जी बनाने के लिए बाजार से पनीर लेकर आए थे और उसे फ्रिज में रख दिया। शनिवार को पनीर की सब्जी बनाई गई। इस दौरान काशीराम सिंह की पत्नी बबीता मायके गई हुई थीं।

शनिवार को एक बेटी कंचन का व्रत था जबकि दूसरी पल्लवी ने आलू की सब्जी खाई थी। काशीराम, गुंजन और सारिका ने पनीर की सब्जी खाई थी। कुछ देर बाद ही काशीराम, गुंजन और सारिका की तबीयत बिगड़ गई। उल्टी दस्त की शिकायत होने पर उन्हें पास के ही एक निजी डॉक्टर को दिखाया गया लेकिन उनकी तबीयत में सुधार नहीं हुआ और तीनों को बुखार ने भी चपेट में ले लिया। जानकारी मिलने पर काशीराम सिंह की पत्नी बबीता भी घर लौट आईं। सेहत में सुधार नहीं होने पर काशीराम, गुंजन और सारिका को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक चरण सिंह ने बताया कि करीब 24 घंटे बाद गुंजन की सेहत में सुधार होने के बाद डॉक्टर ने उसे छुट्टी दे दी है जबकि काशीराम और सारिका की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों के इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें