फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुश्ती : कानपुर के अवनीश यादव ने अमरोहा के नितिन को दी शिकस्त

Sat, 15 Feb 2025 01:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
अमरोहा के मंडी धनाैरा में पहलवानों का हाथ मिलाकर कुश्ती शुरू कराते पालिकाध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल।
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)।
विज्ञापन

जिला खेल कार्यालय की ओर से आयोजित तीन दिवसीय ओपन प्रदेशीय आमंत्रण पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हो गया। कुश्ती में आए अन्य जिलों के पहलवानों ने अपने दांवपेचों से लोगों को रोमांचित किया। सर्वाधिक रोचक मुकाबला 97 किलोग्राम भार वर्ग का रहा।
इसमें कानपुर के पहलवान अवनीश यादव ने अमरोहा के नितिन को 4-0 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। वहीं, अंत में विजेताओं को मुख्य विकास अधिकारी ने मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। शुक्रवार को पहला मुकाबला 57 किलोग्राम भारवर्ग में हुआ। अमरोहा के ऋषभ दिवाकर ने अयोध्या के सुमन यादव को 15-12 अंकों से पराजित कर जीत दर्ज की। ऋषभ को स्वर्ण पदक, सुमन को रजत और कानपुर के रवि को कांस्य पदक मिला।
विज्ञापन

61 किलोग्राम भार वर्ग में बागपत के कीर्ति कुमार ने अयोध्या राम निहाल को 6-4 अंक से पराजित कर स्वर्ण पदक जीता। रामनिहाल को रजत व अलीगढ़ के चंदन और विकास को कांस्य पदक मिला। 74 किलोग्राम भार वर्ग में बागपत के सत्यम खोखर ने कानपुर के जाहिद हाशमी को 12-8 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। जाहिद को रजत और मोहम्मद हसन व अक्षय को कांस्य पदक मिला। 79 किलोग्राम भार वर्ग में अमरोहा के अभिषेक यादव ने बागपत के रौनक को 6-3 से हराया।
पीयूष और मोहम्मद रफी को कांस्य पदक मिला। 86 किलोग्राम भार वर्ग में संभल के पहलवान सुशील कुमार ने एकतरफा मुकाबले में वाराणसी के पहलवान हर्ष को 9-1 से परास्त किया। तनुज व विकास को कांस्य पदक प्राप्त किया।

सहारनपुर के सत्यम को स्वर्ण
92 किलोग्राम भार वर्ग में बागपत के प्रियांशु ने सहारनपुर के सत्यम को चित कर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। सत्यम को रजत, निखिल व युवराज को कांस्य पदक मिला। अंतिम मुकाबला 97 किलोग्राम भार वर्ग मेंं हुआ। कानपुर के अवनीश यादव ने अमरोहा के नितिन को पटकनी देकर गोल्ड मेडल जीता। नितिन को रजत, विकास व रोहित को कांस्य पदक मिला। विजेता पहलवानों को मुख्य विकास अधिकारी अश्वनी मिश्रा ने पदक व प्रमाणपत्र सौंपे। विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल पालिकाध्यक्ष धनौरा प्रवीन अग्रवाल ने विजेता पहलवानों को 8300 रुपये नकद प्रदान किए।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ा अधिकारी देशकांत त्यागी ने शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक रोहित सांगवान का आभार जताया। इस मौके पर अयोध्या व बुलंदशहर के जिला क्रीड़ा अधिकारी, हीरा इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक कपिल अग्रवाल, ओलंपिक संघ के सचिव डॉ. एमपी शर्मा, धर्मदेव भाटी, रोहित सांगवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें