फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी से राहुल, ममता और मायावती परेशान

Wed, 21 Dec 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
bjp logo
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष जसवंत सिंह सैनी ने सम्मेलन में पिछड़ों और किसानों को लुभाने की कोशिश की तो प्रदेश सरकार और बसपा पर करारे प्रहार किए। कहा कि उत्तर प्रदेश में पिछड़ा वर्ग के सहयोग से ही सरकार बनती है। प्रदेश की राजनीति में पिछड़ा वर्ग की अहम भूमिका है। वहीं नोटबंदी पर विपक्ष के विरोध को महज बौखलाहट करार दिया।
विज्ञापन


कहा कि, इससे सबसे ज्यादा राहुल गांधी, ममता बनर्जी और मायावती परेशान हैं। आरोप लगाया कि, बहन मायावती ने टिकट बांटने को लेकर प्रत्याशियों से मोटी रकम ली थी, अब वह प्रत्याशियों को रकम वापस लौटा रही हैं। इस दौरान उन्होंने पिछड़ा वर्ग और कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए सपा सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। 

मंगलवार को सुशील देवी किसान इंटर कालेज डिडौली में अमरोहा और नौगावां सादात विधानसभा के पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में कार्यकर्ताओं में जोश भी भरा। कहा कि, नोटबंदी से देश की आर्थिक दशा सुधरेगी। किसान खुशहाल होगा। देश तरक्की करेगा। भ्रष्टाचार खत्म होगा। वहीं प्रदेश के सत्तारूढ़ दल पर तंज भी कसा।
विज्ञापन


कहा कि, सपा में जो परिवार की लड़ाई चल रही थी वह नोटबंदी से खत्म हो गई है। सपा सरकार को भी आड़े हाथ लिया। कहा कि सपा के शासन में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है। अपराधी खुले आम वारदात कर रहे हैं। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें