फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
ढबारसी (अमरोहा)। विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव घर में फंदे पर लटका मिला। मायके पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करने की बात कह रही है।
विज्ञापन

घटना आदमपुर थानाक्षेत्र के करनपुर खादर गांव की है। क्षेत्र के गांव रूपानागल निवासी पूनम की शादी करनपुर खादर निवासी प्रेमपाल के साथ हुई थी। प्रेमपाल नोएडा में नौकरी करता है। पूनम पर तीन बच्चे हैं। मंगलवार को पूनम का शव दुपट्टे के फंदे पर लटका मिला। ग्रामीणों ने कमरे में झांककर देखा तो घटना की जानकारी हो सकी। ससुरालियों ने शव को फंदे से नीचे उतारा। खबर मिलते ही मायके पक्ष के लोग पहुंच गए। उन्होंने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। सूचना पर मिलते ही आदमपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल पर जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इंस्पेक्टर अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें