फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश को बांटने वाला कानून है सीएए: दानिश

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। संसद में अमरोहा के सांसद कुंवर दानिश अली ने सरकार की नीतियों पर हमला बोला। कहा कि नागरिकता संशोधन कानून देश को बांटने का कानून है। मेरठ के पुलिस अधिकारी प्रदर्शन कर रहे आंदोलनकारियों से पाकिस्तान जाने की बात करते हैं। हिंदुस्तान में मुसलमान बाई चांस नहीं बाई च्वाइस है।
विज्ञापन

सांसद कुंवर दानिश अली ने मंगलवार को संसद में अपनी बात रखी। उन्होंने सीएए को लेकर सरकार की नीतियों पर हमला बोला। उन्होंने यूपी और दिल्ली पुलिस सिस्टम पर सवाल उठाए। कहा कि पुलिस अच्छी होती है। लेकिन उन्हें अपने राजनीतिक आकाओं का आर्डर मानना पड़ता है। मेरठ के पुलिस अधिकारी शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन करने वालों को पाकिस्तान में जाकर आंदोलन करने की बात कहते हैं। ऐसी सोच रखने वाले अधिकारियों को शर्म आनी चाहिए। उन्होंने अपने भाषण में तमाम बिंदुओं को शामिल कर सरकार को घेरा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें