फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: हसनपुर में स्मार्ट मीटर के खिलाफ निकलीं महिलाएं

Tue, 05 May 2026 11:50 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)। भाकियू संयुक्त मोर्चा ने मंगलवार को महिलाओं के साथ स्मार्ट मीटर के विरोध में बिजलीघर पर धरना दिया। कहा कि किसी भी कीमत पर स्मार्ट मीटर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसे हटाया जाए। विद्युत विभाग के एक्सईएन ने किसानों को समझाकर शांत किया।
विज्ञापन

मोहल्ला होली वाला की महिलाएं एकत्रित होकर बिजलीघर और एक्सईएन कार्यालय पहुंचीं और धरना शुरू किया। इसी बीच भाकियू संयुक्त मोर्चा के कार्यकर्ता भी पहुंच गए। इसके बाद संयुक्त रूप से धरना दिया गया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश चौधरी में कहा कि स्मार्ट मीटर को किसी भी तरह सहन नहीं किया जाएगा। स्मार्ट मीटर के द्वारा बिजली विभाग बिजली उपभोक्ताओं का उत्पीड़न कर रहा है। भाकियू संयुक्त मोर्चा आम नागरिकों के साथ पूरी ताकत के साथ खड़ा है। कहा कि अमरोहा जिले में कुछ कारखानों से निकल रहा पानी जहरीला हो चुका है। उनके खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे हसनपुर एसडीओ व एक्सईएन ने प्रीपेड मीटर को पोस्टपेड मीटर में कन्वर्ट करने की बात कही। उन्होंने बताया कि बढ़े हुए बिलों को कम कराया जाएगा।
इस अवसर पर मंडल महासचिव आरिफ चौधरी, युवा जिलाध्यक्ष अमरजीत सिंह, महिला मोर्चा के ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी कविता, हसनपुर ब्लॉक उपाध्यक्ष सुनीता चौधरी, पिंकी रानी, रेखा, उपासना, सोनिया, संध्या शर्मा, रेखा रानी, गीता कुमारी, हाशमी खान, रिहाना परवीन, समसुद्दीन खान, फहीम चौधरी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें