फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजरे के खेत में बेहोश मिली विवाहिता, दुष्कर्म का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। बाजरे के खेत में विवाहिता के बेहोश पड़े मिलने से पुलिस में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने विवाहिता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पीड़िता ने नंदोई, जेट और ननद पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। पुलिस और फोरेंसिक टीम की प्राथमिक जांच में पुलिस को घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

यह घटना अमरोहा देहात थानाक्षेत्र की है। क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की शादी तीन साल पहले बिजनौर जनपद के एक गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। विवाहिता का पिछले एक साल से पति और ससुराल वालों से विवाद चल रहा है। फिलहाल विवाहिता अपने मायके में पिता के घर थी। आरोप है कि बुधवार को विवाहिता का नंदोई, जेट और ननंद घर आए थे। यहां विवाहिता को समझा कर बिजनौर लेकर जाने के लिए निकले थे। इसके बाद विवाहिता संदिग्ध हालात में एवजाबाद गांव के जंगल में बाजरे के खेत में बेहोश हालत में मिली। सूचना मिलते ही एसओ सुनील कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने विवाहिता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। होश में आने पर विवाहिता ने अपने नंदोई, जेट और ननद पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। दुष्कर्म का मामला सामने आते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। मौके पर फोरेंसिक टीम को बुला लिया गया। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर जांच पड़ताल की, लेकिन ऐसा कोई साक्ष्य नहीं मिला, जिससे दुष्कर्म की घटना घटित होना साबित हो सके। प्राथमिक जांच के बाद पुलिस घटना पूरी तरह संदिग्ध मान रही है। सीओ सिटी सतीश पांडेय ने बताया कि आरोपों की जांच की जा रही है, जो भी जांच में सही पाया जाएगा। उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें