फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्ची शराब के विरोध में महिलाओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
हसनपुर सीओ कार्यालय पर कच्ची शराब को लेकर प्रदर्शन करतीं महिलाएं। - फोटो : HASANPUR
विज्ञापन
सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव झुंडी खादर की महिलाओं ने सीओ कार्यालय पर कच्ची शराब का धंधा बंद कराने के लिएविरोध प्रदर्शन किया। महिलाओं ने कहा कि गांव में अवैध रूप से कच्ची शराब का धंधा नहीं रुक पा रहा है। शराब पीकर लोग अपने घरों में महिलाओं से मारपीट करते हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को गांव निवासी प्रकाशो, बबली, कुसुम देव, सर्वेश देवी, प्रेमवती देवी, सरोज देवी, सेना देवी समेत अन्य महिलाएं सीओ कार्यालय पर पहुंचकर पहुंचीं। महिलाओं का कहना है कि कई दिन पूर्व सीओ कार्यालय में कच्ची शराब को लेकर शिकायत की थी। इसके बाद पुलिस ने गांव में जाकर छापे मारे थे। इसके बावजूद कच्ची शराब के धंधेबाज धंधा चलाने से नहीं रुक रहे हैं। महिलाओं ने कहा कि कच्ची शराब के खिलाफ कोई ठोस कदम उठाया जाना चाहिए। नौजवान भी नशे की जद में जा रहे हैं। इसलिए शराब के धंधेबाजों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें