फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: फंदे पर लटका मिला महिला का शव, 5 माह पहले हुई थी शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
आदमपुर। गांव शहवाजपुर ढोला में शुक्रवार दोपहर विवाहिता का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला। उसकी करीब छह माह पहले शादी हुई थी। पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

गांव मुबारिजपुर निवासी प्रेमवती (20) की शादी 16 अप्रैल 2025 को गांव शहवाजपुर ढोला निवासी हंसराज के साथ हुई थी। शुक्रवार दोपहर को परिजन खेत पर काम करने गए थे। इस दौरान घर पर प्रेमवती अकेली थी। कुछ समय बाद जब परिजन घर लौटे तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंदर था। परिजनों ने दरवाजा खुलवाने के लिए प्रेमवती को आवाज लगाई लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसकी सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस को भी बुलाया गया। पुलिस ने किसी तरह से दरवाजा तोड़कर देखा तो शव फंदे से लटक रहा था।
पुलिस ने शव कब्जे में करके कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। विवाहिता की मौत से मायके वालों में शोक है। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि विवाहिता ने आत्महत्या की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें