फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में मिली महिला की लाश, नहीं हुई शिनाख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव शेरपुर के निकट रामगंगा पोषक नहर में शनिवार की दोपहर एक महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को ग्रामीणों की सहायता से बाहर निकाला। लाश कई दिन पुरानी हो गई है। पुलिस का कहना है कि शव को मोर्चरी पर रखा जाएगा। आसपास के थानों को इस संबंध में सूचना दी जा रही है।
विज्ञापन

शनिवार की दोपहर ग्राम शेरपुर में ग्रामीण नहर किनारे काम कर रहे थे। अचानक एक महिला की लाश नहर किनारे दिखाई दी तो ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। कुछ ही देर में वहां ग्रामीण एकत्र हो गए। लाश काफी फूल चुकी थी। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष नरेंद्र सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ग्रामीणों की सहायता से शव को बाहर निकाला। लाश की स्थिति काफी खराब हो गई थी। लाश की शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। थानाध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने बताया कि शव को मोर्चरी पर रखा जाएगा। उनका कहना था कि इस संबंध में आसपास के थानों को भी जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें