फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: महिला के साथ दुष्कर्म, दो भाइयों समेत तीन पर रिपोर्ट

Sun, 12 Oct 2025 01:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के साथ दो सगे भाइयों ने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया। साथ ही दुष्कर्म का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पीड़िता ने शनिवार को थाने में तहरीर देकर बताया कि एक अक्तूबर को वह जंगल से अपना सामान लेने के लिए जा रही थी। इसी दौरान गांव के ही दो भाइयों व उनके एक दोस्त ने उसे रास्ते में रोक लिया और डरा-धमकाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी दी। महिला का आरोप है कि आरोपियों ने घटना का वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसके बाद उसने परिजनों से घटना के बारे में बताया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि उनको कोई वीडियो नहीं मिला है। महिला की तहरीर पर आशक अली व उसके भाई आजाद और साहिर के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है। वीडियो मिलने पर आईटी एक्ट की धारा बढ़ा दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें